जागरण संवाददाता, जींद। ललित खेड़ा गांव की किसान की बेटी तान्या मलिक ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलिंपिक गेम्स 75 किलोग्राम बीच रेसलिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इसी के साथ तान्या यूथ ओलिंपिक में बीच रेसलिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली पहलवान बनी।
तान्या की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है। तान्या के साथ उनके पिता देवेंद्र मलिक भी गए हुए हैं। 11 नवंबर को वे गांव में पहुंचेंगे।