National
बलिया: काजल गोंड को इंसाफ दिलाने के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने बताया जेल में है मुख्य आरोपी
जागरण संवाददाता, बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर से पर्चियां फेंकने लगा, जिन पर लिखा था
लेखक Brijendra Nath Singh110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के एकइल गांव में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब काजल गोंड को न्याय दिलाने की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक टावर से पर्चियां फेंकने लगा, जिन पर लिखा था कि काजल गोंड को न्याय मिले।
जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11 बजे पलटूपुर गांव निवासी उत्पल चौहान एकइल गांव में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसे टावर पर चढ़ा देख ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पकड़ी पुलिस ने युवक को समझाने का प्रयास किया। करीब एक घंटे बाद युवक टावर से नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


