जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली। आज छठ का उभार, लोक आस्था के वैश्विक महापर्व के तौर पर हो रहा है। भोजपुरी समाज दिल्ली के अध्यक्ष अजीत दूबे बताते हैं कि इस पर्व के प्रति पूरबियों की भक्ति और समर्पण को देखना अद्भुत है।
इस अवसर पर सामाजिक एकता, स्वच्छता का भाव, सौहार्द और आपसी सहयोग की भावना भी परिलक्षित होती है। लोक आस्था का यह महापर्व प्रकृति का पर्व है। यह हमें कई प्रकार की सीख देता है। साफ-सफाई से लेकर पर्यावरण व जल संरक्षण को लेकर हमें जागरूक करता है।