जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली की रात की आतिशबाजी का असर अब रांची की हवा पर साफ दिखने लगा है। त्योहार से पहले जो हवा मध्यम श्रेणी में थी, अब वो हवा स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो गयी है। दीपावली के जश्न और आतिशबाजी के बाद रांची की हवा की गुणवत्ता में गिरावट दर्ज की गई है।
पिछले तीन दिनों के उपलब्ध आंकड़े प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ने का संकेत दे रहे हैं। सात नवंबर को रांची में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) का स्तर मध्यम श्रेणी में था, जबकि नौ नवंबर को शहर के कई इलाकों में यह 193 तक पहुंच गया। कुछ स्थानों पर हवा की गुणवत्ता अस्वास्थ्यकर स्तर पर दर्ज की गई। धुर्वा में एक्यूआई का लेवल 193 और दीपाटोली में 191 तक पहुंच गया था।