जागरण संवाददाता, मसूरी। दीपावली के अगले दिन सोमवार को दोपहर बाद मसूरी में पर्यटकों की भी उमड़ पड़ी। इसके चलते किंगक्रेग लाइब्रेरी मार्ग पर दोपहर से वाहन रेंगते हुए नजर आए।
इसके साथ ही लाइब्रेरी बाजार भी जाम की चपेट में दिखा। इसके साथ ही होटलों में पर्यटकों की ऑक्युपेंसी करीब औसतन 70 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह देखकर होटल संचालक भी अचंभित नजर आए।
मसूरी होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने बताया कि होटलों में दीपावली से पहले इतनी बुकिंग नहीं थी। मंगलवार के लिए भी लगभग 60 प्रतिशत बुकिंग हो चुकी है।