संवाद सहयोगी, दरभंगा। दरभंगा एयरपोर्ट पर सोमवार को हवाई यात्रियों को उड़ानों के संचालन में देरी और रद होने की स्थिति का सामना करना पड़ा। मुंबई से आने और दरभंगा से मुंबई जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट निर्धारित शेड्यूल में रद रही।
वहीं दिल्ली से दरभंगा आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट पांच घंटे से अधिक की देरी से पहुंची। हालांकि, विमानन कंपनियों ने यात्रियों को पहले ही उड़ानों के रद होने और विलंब की सूचना दे दी थी। दूसरी ओर, कुछ विमानों ने निर्धारित समय से पहले पहुंचकर यात्रियों को राहत भी दी।