National
जींद में पटाखों के छर्रे लगने से महिला की मौत, बोर्ड से करवाया गया पोस्टमार्टम; गर्दन के नीचे मिला था जख्म
जागरण संवाददाता, जींद। सेक्टर-नौ में रविवार रात को मकान के बाहर खड़ी एक महिला की गर्दन के नीचे ठोडी के पास किसी पटाखे का छर्रा लग गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिक
लेखक Digital Desk132K पढ़े गए
-1794228583105.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, जींद। सेक्टर-नौ में रविवार रात को मकान के बाहर खड़ी एक महिला की गर्दन के नीचे ठोडी के पास किसी पटाखे का छर्रा लग गया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मृतका के शव का मेडिकल कालेज खानपुर में चिकित्सक बोर्ड से पोस्टमार्टम करा स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


