National
संसद का नया इतिहास: बिना सत्रावसान के बीते 88 दिन, साल 2008 का पुराना 87 दिनों का रिकॉर्ड टूटा
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद से एक नया इतिहास रच रहा है। 13 अगस्त को दोनों सदनों के अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद से बिना सत्रावसान के 88 दिन बीत चुके हैं, जिसने साल 200
लेखक Digital Desk144K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसद का मानसून सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित होने के बाद से एक नया इतिहास रच रहा है। 13 अगस्त को दोनों सदनों के अनिश्चितकालीन स्थगन के बाद से बिना सत्रावसान के 88 दिन बीत चुके हैं, जिसने साल 2008 के 87 दिनों के पुराने रिकार्ड को पीछे छोड़ दिया है।
इस अप्रत्याशित निरंतरता ने राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट तेज कर दी है, जो हर किसी को यह सोचने पर मजबूर कर रही है कि आखिर पर्दे के पीछे क्या पक रहा है। सोमवार सुबह तक, न तो लोकसभा और न ही राज्यसभा का औपचारिक रूप से सत्रावसान किया गया था, जिससे मौजूदा सत्र की बैठकें आगे भी बुलाए जाने की संभावना बनी हुई है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


