राज्य ब्यूरो,पटना। बिहार में शिक्षकों और जीविका कर्मियों के वेतन संकट को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस का आरोप है कि अक्टूबर महीने का वेतन नहीं मिलने के कारण राज्य के लाखों शिक्षकों की दीपावली फीकी रही। वहीं, जीविका कर्मियों के सामने भी आर्थिक संकट खड़ा हो गया।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता असितनाथ तिवारी ने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि एक ओर सरकार त्योहारों पर खुशहाली के दावे करती है, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन के अभाव में शिक्षकों और जीविका से जुड़ी महिलाओं को त्योहार की खुशियों से समझौता करना पड़ा।