राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग की विशेष एसीबी (एंटी करप्शन ब्यूरो) अदालत के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें भ्रष्टाचार के आरोपित नेक्सजेन के मालिक विनय कुमार सिंह का मोबाइल फोन लौटाने और उनके सिम कार्ड को दोबारा सक्रिय करने का निर्देश दिया गया था। हाई कोर्ट ने एसीबी की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया।