National
अब कबाड़ का कारोबार भी टैक्स के दायरे में आएगा, खरीद पर कटेगा दो प्रतिशत टीडीएस
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में कबाड़ का कारोबार लंबे समय से छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और बड़े थोक कारोबारियों के बीच संचालित होता रहा है।
लेखक Rajendra Yadav139K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। जिले में कबाड़ का कारोबार लंबे समय से छोटे दुकानदारों, ठेले वालों और बड़े थोक कारोबारियों के बीच संचालित होता रहा है।
घरों से निकलने वाला पुराना लोहा, प्लास्टिक, टायर, इलेक्ट्रानिक सामान और अन्य बेकार वस्तुएं इसी कारोबार के जरिए दोबारा उपयोग में लाई जाती हैं। अब सरकार ने इस कारोबार की टैक्स व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। एक नवंबर से लागू नई व्यवस्था में चार नई श्रेणियों को शामिल किया गया है।
पहले से मेटल स्क्रैप पर लागू नियमों का दायरा बढ़ाकर इस्तेमाल किया हुआ खाद्य तेल, प्लास्टिक स्क्रैप, टायर स्क्रैप और इलेक्ट्रिकल-इलेक्ट्रानिक कचरे को भी शामिल कर लिया गया है। इससे कबाड़ की खरीद-बिक्री करने वाले कारोबारियों को अब लेनदेन का पूरा हिसाब रखना होगा।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


