National
नैनो तकनीक से तैयार किया गया ‘डिजाइनर लहसुन’, पौष्टिक और औषधीय गुणों से भरपूर
जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रसोई में स्वाद और सेहत का साथी लहसुन अब वैज्ञानिक प्रयोगों के सहारे और ज्यादा पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर बनाया जा सकेगा।
लेखक Mritunjay Mishra55K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, प्रयागराज। रसोई में स्वाद और सेहत का साथी लहसुन अब वैज्ञानिक प्रयोगों के सहारे और ज्यादा पौष्टिक तथा औषधीय गुणों से भरपूर बनाया जा सकेगा।
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के विज्ञानियों ने नैनो तकनीक की मदद से लहसुन के पौधों की पोषण क्षमता बढ़ाने में सफलता हासिल की है। इस प्रयोग में टाइटेनियम डाइआक्साइड के सूक्ष्म नैनो पार्टिकल्स का इस्तेमाल किया गया।
शोध के परिणामों ने भविष्य में जरूरत के मुताबिक पोषक तत्वों से भरपूर फसलें विकसित करने की नई संभावनाएं खोल दी हैं। विज्ञानियों ने इसे ‘डिजाइनर लहसुन’ विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


