National
आगरा में आतिशबाजी की चिंगारी बनी आफत: जूता फैक्ट्री और फल की दुकान सहित 12 जगह अग्निकांड, रातभर दौड़ीं दमकल
जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में दीपावली की खुशियों के बीच आतिशबाजी की चिंगारियों ने भारी तबाही मचाई। पटाखों की चिंगारी से जूता कारखाने, फलों की दुकान और मकानों समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आग लगने की दर्दनाक घटनाए
लेखक Digital Desk150K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, आगरा। ताजनगरी में दीपावली की खुशियों के बीच आतिशबाजी की चिंगारियों ने भारी तबाही मचाई। पटाखों की चिंगारी से जूता कारखाने, फलों की दुकान और मकानों समेत एक दर्जन से अधिक स्थानों पर आग लगने की दर्दनाक घटनाएं सामने आईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम रविवार की रात से सोमवार सुबह तक लगातार दौड़ती रहीं।
आग की बड़ी घटना जगदीशपुरा थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर में हुई, जहां पटाखों से निकली चिंगारी से एक जूता कारखाने में अचानक आग लग गई। कारखाने में रखे केमिकल और चमड़े के सामान के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। उठती हुई ऊंची लपटों को देख इलाके मे दहशत का माहौल बन गया।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


