डिजिटल डेस्क, जम्मू। दीवाली की रात जम्मू संभाग में आग लगने की 64 घटनाएं सामने आईं। इन हादसों में दुकानों, दूसरी व्यावसायिक इमारतों और सामान को काफी नुकसान पहुंचा। फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज के अधिकारियों के मुताबिक, सबसे ज्यादा 30 घटनाएं जम्मू जिले में हुईं। इनमें शहर के बीचों-बीच स्थित ऐतिहासिक वेयरहाउस नेहरू मार्केट में लगी आग की घटना भी शामिल है।