निभा रजक, फरीदाबाद। Haryana News: सपने बड़े हो और उन्हें पूरा करने का जुनून हो तो गांव की छोटी-सी गलियों से निकलकर भी सफलता के बड़े आसमान तक पहुंचा जा सकता है।
फरीदाबाद के तिगांव क्षेत्र के गांव सदपुरा निवासी निशांत वशिष्ठ (Nishant Vashishtha) ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से इस बात को सच साबित कर दिखाया है। कभी किताबों के बीच बैठकर अपने भविष्य के सपने संजोने वाले निशांत आज नरोरा परमाणु ऊर्जा केंद्र में न्यूक्लियर साइंटिस्ट के पद पर चयनित होकर नई पहचान बना चुके हैं।