जागरण संवाददाता, बरेली। दिवाली की रात शराब के नशे में चाचा ने भतीजी की पिटाई की। किशोरी को बचाने आईं उसकी मां को भी पीटा। इससे आहत होकर किशोरी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पिता की शिकायत के सुभाषनगर थाना पुलिस ने आरोपित चाचा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
गली नंबर तीन गणेश नगर निवासी संजीव कश्यप के मुताबिक उनका छोटा भाई सचिन कश्यप उर्फ राजा परिवार के साथ ही रहता है और आए दिन सचिन उनकी 17 वर्षीय बेटी नेन्सी के साथ मारपीट करता है।