National
कैंसर की दवाओं की कीमतों में भारी गिरावट, धनबाद के हजारों मरीजों को मिली राहत
डा. मोहन, धनबाद। कैंसर की महंगी दवा मरीज के लिए सबसे बड़ी परेशानी का करण रहती थी, लेकिन अब राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देश के बाद दवा कंपनियों ने कैंसर के लगभग 1058 से ज्यादा दवा की कीमत काम
लेखक Mohan kr. Gope168K पढ़े गए

डा. मोहन, धनबाद। कैंसर की महंगी दवा मरीज के लिए सबसे बड़ी परेशानी का करण रहती थी, लेकिन अब राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) के निर्देश के बाद दवा कंपनियों ने कैंसर के लगभग 1058 से ज्यादा दवा की कीमत काम कर दी है। इसका सीधा फायदा अब धनबाद के मरीजों को भी मिल पाएगा।
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार धनबाद में 26 हजार के आसपास कैंसर के मरीज हैं। अब मरीजों को 20 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक कम दर पर दवा मिल पाएगी। धनबाद के ड्रग इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद देशभर में दवा की कीमत में काफी कमी आई है। इससे वैसे गरीब मरीज को काफी राहत मिलेगी, जो महंगी दवा खरीद रहे थे।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


