डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा दीवाली को खुशियों की ईद कहे जाने पर बीजेपी ने कड़ा विरोध जताया है।
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने खरगे पर तुष्टिकरण की राजनीति करने और हिंदुओं को बांटकर मुसलमानों को खुश करने की कोशिश का सीधा आरोप लगाया है।
बीजेपी के कई नेताओं ने कांग्रेस पर हिंदू त्योहारों की पहचान को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।