जागरण संवादताता, कासगंज। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान लापरवाही तीन परिवारों पर भारी पड़ गई। पटाखे चलाते समय हुए हादसों में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, सोरों क्षेत्र के सिरावली निवासी 23 वर्षीय प्रवेश कुमार पुत्र रामवीर सिंह को स्वजन गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।