जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। यादव कल्याण सभा रेवाड़ी की वार्षिकोत्सव व प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर प्रधान रामबीर यादव की अध्यक्षता में विशेष बैठक हुई। प्रवक्ता के अनुसार बैठक में वार्षिक उत्सव की तैयारियों बारे कमेटियों से रिपोर्ट ली गई। प्रतिभा और विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वालों का सम्मान होना है।
इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए अंतिम तारीख बढ़ाकर 15 नवंबर कर दी गई है। प्रधान ने विभिन्न कमेटियों को व सभी कार्यकारिणी सदस्यों से आग्रह किया कि जिन क्षेत्रों से अभी तक नामांकन कम आए हैं उनमें संख्या प्राप्त करने के लिए प्रयास करने का आह्वान किया। इससे पहले श्रीकृष्ण भवन में साप्ताहित स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन हुआ।