जागरण संवाददाता, हिसार। शहर के खजांचियान बाजार स्थित 482 वर्ष पुराने श्री राधा कृष्ण बड़ा मंदिर में 9 नवंबर को यानी आज अन्नकूट महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा।
दीपावली के अगले दिन आयोजित होने वाले इस महोत्सव में भगवान श्री ठाकुर को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। इसमें बाजरे की खिचड़ी, कढ़ी, पंचमेल सब्जी, टिंड-फली, सूजी का हलवा, पुलाव, पूरी, आलू-गोभी की सब्जी, खट्टा-मीठा पेठा और मूली का लच्छा सहित विभिन्न व्यंजन शामिल होंगे।