जागऱण संवाददाता, लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र के जीरो प्वाइंट मोहान स्थित आगरा एक्सप्रेस-वे पर रेवाड़ी (राजस्थान) से छपरा (बिहार) जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
हादसे के बाद बस में सवार करीब 50 से 60 यात्री अंदर फंस गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।
सरोजनीनगर के अग्निशमन अधिकारी (एफएसओ) सुमित प्रताप सिंह ने फायर सर्विस कर्मियों के साथ बचाव अभियान की कमान संभाली। पलटी बस में फंसे बच्चों और अन्य यात्रियों को बाहर निकालने के लिए टीम ने कड़ी मशक्कत की।