डिजिटल डेस्क, पटना। दीपावली की रात हुई जमकर आतिशबाजी का असर अब बिहार के शहरों की हवा पर दिखने लगा है। पटाखों से निकले धुएं के कारण कई शहरों में वायु प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है।
सोमवार सुबह तक हवा की गुणवत्ता सामान्य नहीं हो सकी थी। बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, बक्सर और मुंगेर समेत कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बेहद खराब स्तर पर दर्ज किया गया।