National
रुद्रपुर में पीएसी रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, 'शरीर में छेद' देख परिवार वालों ने उठाए सवाल
जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की पटाखा फटने से ऊपर रखे बर्तन का टुकड़ा तेज गति से युवक के शरीर में घुसकर आर-पार हो गय
लेखक Digital Desk84K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रुद्रपुर। 46वीं वाहिनी पीएसी में प्रशिक्षण ले रहे एक रिक्रूट की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है की पटाखा फटने से ऊपर रखे बर्तन का टुकड़ा तेज गति से युवक के शरीर में घुसकर आर-पार हो गया। हालांकि, शरीर पर बने छेद और चोट के निशान देखकर स्वजन ने घटना की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं।
उनका कहना है कि चोट के निशान हादसे की बताई जा रही वजह से मेल नहीं खा रहे हैं। मामले की निष्पक्ष जांच और मौत का सच सामने लाने की मांग को लेकर स्वजन जंतर-मंतर से चर्चा में आए उत्तराखंड पुलिस के पूर्व कांस्टेबल शेर सिंह के साथ रुद्रपुर पहुंचे। उन्होंने मामले की सीबीआइ जांच कराने की मांग की।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


