National
मुजफ्फनगर में पानीपत खटीमा हाईवे पर हादसा: सीएनजी कार में आग लगने से हरियाणा के 6 लोगों की जलकर मौत
जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई।
लेखक Digital Desk111K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुजफ्फरनगर। पानीपत खटीमा हाईवे पर तितावी थाना क्षेत्र में एक कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इस हादसे में कार में आग लग गई। कार सवार हरियाणा निवासी 6 लोगों की जलकर मौत हो गई।
सोमवार की सुबह पानीपत खटीमा हाईवे पर शामली की ओर से एक कार तेज गति से दौड़ती हुई मुजफ्फरनगर की तरफ आ रही थी। थाना तितावी क्षेत्र में जागाहेड़ी के पुल के पास कार नियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर दूसरी तरफ सड़क पर जाकर पलट गई। सीएनजी किट लगी इस कार में आग लग गई।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


