जागरण संवाददाता, पुरी। पुरी के बलियापंडा इलाके में रविवार शाम एक भीषण अग्निकांड की घटना सामने आई।
मदन विला गेस्ट हाउस के पीछे स्थित दिलीप बलियार सिंह (55) के घर में अचानक आग लग गई। इस दौरान घर में रखे गैस सिलिंडर में भी जोरदार विस्फोट हो गया, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घर के परिसर में खड़ी एक बुलेट मोटरसाइकिल से पहले से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था।
इसी दौरान मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते आग घर तक फैल गई। आग की चपेट में आने से घर में रखा गैस सिलिंडर भी विस्फोट कर गया।