अजित कुमार, मुजफ्फरपुर। Pawan Singh Khesari Lal Yadav Chhath Song: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर इन दिनों आधुनिक धुनों और नए गानों की धूम है।
एक तरफ जहां पवन सिंह और पलक मुच्छल का प्रसिद्ध गीत 'जोड़े-जोड़े फलवा' (एल्बम 'दरस दिखावा ऐ दीनानाथ') हर घर और गली में गूंज रहा है तो वहीं दूसरी ओर पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अन्य कई नए कलाकारों के गीत भी अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं।