जागरण संवाददाता, सासाराम (रोहतास)। सासाराम के कुराईच महद्दीगंज में आपसी विवाद में हुई मारपीट में युवक की मौत बात प्रकाश में आई है।
शहर के कुराईच- मोहदीगंज इलाके में युवक की मौत हुई है। मृतक की पहचान रोहित कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनके पिता का नाम राजू कुमार सिंह है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मौत का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।