जागरण टीम, जालंधर। दीवाली का त्योहार आते ही पूरा देश रोशनी से नहा उठता है। साल भर विदेशों में मेहनत करने वाले लोग भी इस एक त्योहार के लिए अपने घर लौट आते हैं।
साल भर की थकान, काम का दबाव और दूरियों का दर्द सब कुछ भूलकर हर किसी की बस एक ही चाहत होती है कि इस बार की दीवाली अपनों के बीच मने।
घर में लक्ष्मी पूजन हो, आंगन में दीये जलें, बच्चे पटाखे चलाएं और बुजुर्गों के साथ बैठकर हंसी-मजाक हो। लेकिन इसी रोशनी के बीच कुछ ऐसे चेहरे भी हैं, जिनकी दीवाली कभी घर के आंगन में नहीं मनती।