National
बांदा में नदी में नहाते समय दो सगे भाइयों की डूबकर मौत, मौसेरे भाई की हो रही तलाश
संवाद सहयोगी, नरैनी (बांदा)। बागै नदी नहाते समय रविवार दोपहर तीन बजे दो सगे भाई सहित मौसेरा भाई ठीक से तैरना न जानने से तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों व गोताखोरों ने एक घंटे बाद पहले बड़े भाई का शव पानी से बाहर निकाला। बा
लेखक Vimal Pandey59K पढ़े गए
-1794193542203.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
संवाद सहयोगी, नरैनी (बांदा)। बागै नदी नहाते समय रविवार दोपहर तीन बजे दो सगे भाई सहित मौसेरा भाई ठीक से तैरना न जानने से तेज बहाव में बह गए। ग्रामीणों व गोताखोरों ने एक घंटे बाद पहले बड़े भाई का शव पानी से बाहर निकाला। बाद में उसके सगे छोटे भाई का शव 100 मीटर की दूरी पर मिला। जबकि पानी में बहे मौसेरे भाई की दस गोताखोर व ग्रामीण खोजबीन कर रहे हैं।
एक किलोमीटर तक नाव से तलाश कराई गई। जाल भी जगह-जगह डाले जा रहे हैं। एसडीआरएफ राज्य आपदा मोचन बल टीम को खोजबीन करने के लिए सूचना दी गई है। खास दीपावली पर्व में घटना होने से परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं। दिवंगत हुआ बड़ा भाई बीटेक की पढ़ाई करता था। बड़ी घटना होने से स्वजन बेहाल हैं।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


