जागऱण संवाददाता, वाराणसी। प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धा, भक्ति एवं उल्लास का वातावरण रहा।
देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में दीपावली का पर्व विशेष आध्यात्मिक महत्त्व रखता है। इस पावन अवसर पर बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह रहा।
दीपावली का यह पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का संदेश देता है।