National
बरेली में धनतेरस पर 1070 करोड़ का रिकॉर्ड कारोबार, ऑटोमोबाइल और सराफा बाजार में रही सबसे ज्यादा रौनक
जागरण संवाददाता, बरेली। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। बर्तन, सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक
लेखक Manees Pandey110K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बरेली। धनतेरस पर खरीदारी को शुभ मानने की परंपरा के चलते शुक्रवार को शहर से लेकर देहात तक बाजार गुलजार रहे। सुबह से ही प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ने लगी। बर्तन, सराफा, आटोमोबाइल, इलेक्ट्रानिक्स, कपड़े, फर्नीचर, मिठाई और सजावटी सामान की दुकानों पर दिनभर खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।
कारोबारियों के अनुसार धनतेरस पर विभिन्न सेक्टरों को मिलाकर करीब 1070 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। सबसे अधिक रौनक आटोमोबाइल और सराफा बाजार में दिखाई दी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


