National
गोरखपुर के सरैया बाजार में ऑटो पार्ट्स दुकान में लगी भीषण आग, शिक्षण संस्थान भी चपेट में; मची अफरातफरी
जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा के सरैया बाजार में रविवार को ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट से दुकान में रखे मोबिल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को चपेट म
लेखक Digital Desk124K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, गोरखपुर। गुलरिहा के सरैया बाजार में रविवार को ऑटो पार्ट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। शार्ट सर्किट से दुकान में रखे मोबिल में आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते लपटों ने पूरी दुकान को चपेट में ले लिया और आग भवन के दूसरे तल पर संचालित गुरुकुल शिक्षण संस्थान तक पहुंच गई।
धुएं का गुबार और आग की लपटें उठती देख बाजार में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद तीसरी गाड़ी बुलानी पड़ी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


