National
कन्नौज में छिबरामऊ कोतवाली के पास वकील की हत्या, कांग्रेस नेता पर गोली चलाने का आरोप
जागरण संवाददाता, कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली से महज 150 मीटर दूरी पर रविवार शाम करीब सात बजे सेवानिवृत्त दारोगा के अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
लेखक Digital Desk109K पढ़े गए
-1794163629143.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, कन्नौज। छिबरामऊ कोतवाली से महज 150 मीटर दूरी पर रविवार शाम करीब सात बजे सेवानिवृत्त दारोगा के अधिवक्ता पुत्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी लाइसेंसी पिस्टल से गोली मार दी। घटना के पीछे राजनीतिक वर्चस्व की बात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि वर्ष 2022 में आरोपित छिबरामऊ विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। मतदान के दिन कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी थी।
-1795335070214.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


