जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिव्यांगजन के अंदर प्रतिभा की कमी नही है। उनके हुनर को सही दिशा देने की आवश्यकता है। दिव्यांगजन सिर्फ आर्थिक सहायता पर निर्भर न रहें, वह आत्मनिर्भर भी बनें।
यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप ने शनिवार को विकास भवन में आयोजित हुनर हाट दीपावली मेला में दिव्यांगजन को संबोधित करते हुए कहीं।
दिव्यागंजन को आत्मनिर्भर बनाना मकसद