डिजिटल डेस्क, गोवा। रविवार को गोवा के एक समुद्र तट पर बहकर आई एक व्हेल को बचा लिया गया और स्वयंसेवकों ने उसे गहरे समुद्र में वापस छोड़ दिया। यह समुद्री जीव आज दोपहर गोवा के मांड्रेम बीच पर मिला।
इसे देखते ही वॉटर रेस्क्यू सर्विस देने वाले दृष्टि लाइफसेवर ग्रुप के स्वयंसेवकों ने तुरंत इसे बचाने की कोशिशें शुरू कर दीं। बचाव कार्य की तस्वीरों और वीडियो में स्वयंसेवकों का एक समूह अपेक्षाकृत छोटी व्हेल को बड़े कपड़ों में लपेटकर समुद्र के करीब खींचता हुआ दिखाई दे रहा है। उन्होंने उसे सुरक्षित रखने के लिए उस पर पानी भी डाला।