National
एटा में पुलिस एनकाउंटर में पकड़े गए 3 अपराधी, गोली लगने से एक घायल; चोरी की बंदूक और बाइक जब्त
जागरण संवाददाता, एटा । थाना अवागढ़ पुलिस, सर्विलांस, एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 3 आरोपितों काे पकड़ लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पकड
लेखक Vinay Kumar184K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, एटा। थाना अवागढ़ पुलिस, सर्विलांस, एसओजी टीम ने मुठभेड़ में 3 आरोपितों काे पकड़ लिया। पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हुआ है। पैर में गोली लगने से घायल हुए आरोपित को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पकड़े गए बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चोरी की गई बंदूक, नकदी, तमंचा, बाइक आदि बरामद की है।
10 अक्टूबर की रात को बदमाशों ने एसआई के घर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पकड़े गए आरोपितों के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि चार नबवंर की देर रात थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा किला बाईपास रोड पर चेकिंग की जा रही थी। उसी समय तीन लोग एक बाइक पर सवार होकर आते दिखाई दिए। जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस पर वे भागने लगे।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
