National
पिथौरागढ़ पाक्सो मामले में डीएनए से बड़ा खुलासा: शिक्षक नहीं, किशोर निकला मृत नवजात का पिता
पिथौरागढ़। चर्चाओं में रहे अस्कोट के पाक्सो प्रकरण मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद विवेचना की दिशा बदल गई। मामले में पहले नामजद आरोपी कुमार पांडे के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था, लेकिन बाद में साम
लेखक omprakash awasthi126K पढ़े गए

पिथौरागढ़। चर्चाओं में रहे अस्कोट के पाक्सो प्रकरण मामले में डीएनए जांच रिपोर्ट के बाद विवेचना की दिशा बदल गई। मामले में पहले नामजद आरोपी कुमार पांडे के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया गया था, लेकिन बाद में सामने आई वैज्ञानिक जांच रिपोर्ट में मृत नवजात का जैविक पिता कोई अन्य व्यक्ति पाया गया। आगे की विवेचना में एक विधि-विवादित किशोर के जैविक पिता होने की पुष्टि हुई है।
कोतवाली अस्कोट में धारा 65(1) बीएनएसऔर धारा 5/6 पाक्सो अधिनियम के तहत योगेश कुमार पांडे के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पुलिस ने 24 जुलाई 2026 को मामले में आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया था। जांच के दौरान पीड़िता के जन्म दिए गए मृत नवजात शिशु के जैविक नमूने डीएनए परीक्षण के लिए क्षेत्रीय विधि विज्ञान प्रयोगशाला रुद्रपुर भेजे गए थे।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
