जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। केदारताल हिमस्खलन हादसे में लापता एक और ट्रेकर का शव बरामद हुआ है। इसके साथ ही हादसे में अब तक बरामद शवों की संख्या पांच पहुंच गई है। इनमें से दो शवों की ही पहचान हो पाई है।
वहीं, चार शव हेलीकॉप्टर के माध्यम से उत्तरकाशी पहुंचाए जा चुके हैं। गुरुवार सुबह दोबारा शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के दौरान एक पुरुष ट्रेकर का शव बरामद हुआ। एसडीआरएफ के अनुसार, शव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से उत्तरकाशी पहुंचाने के लिए हेली की मांग की गई है।