National
हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने भी छोड़ा शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत, समर्थकों के साथ किया पार्टी से अलग होने का एलान
जागरण संवाददाता, पटियाला। शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पार्टी से अलग होने के फैसले के एक दिन बाद अब उनके बेटे हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने भी अ
लेखक Digital Desk55K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पटियाला। शिरोमणि अकाली दल पुनर सुरजीत को एक और बड़ा राजनीतिक झटका लगा है। पूर्व सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा के पार्टी से अलग होने के फैसले के एक दिन बाद अब उनके बेटे हरिंदरपाल सिंह चंदूमाजरा ने भी अपने समर्थकों के साथ पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है।
वीरवार को गुरुद्वारा श्री दुखनिवारण साहिब, पटियाला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने विधानसभा हलका सनौर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सामूहिक रूप से पार्टी से अलग होने की घोषणा की।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
