National
दीपावली पर रांची पुलिस का बड़ा प्लान, जुआ अड्डों पर छापामारी से लेकर ड्रोन निगरानी तक होगी तैयारी
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और धनतेरस को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की विशेष तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान जुआ और मटका के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। इसके लिए शहर के उन इलाकों को च
लेखक Manoranjan Singh175K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और धनतेरस को लेकर रांची पुलिस ने सुरक्षा की विशेष तैयारी शुरू कर दी है। त्योहार के दौरान जुआ और मटका के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता होगी। इसके लिए शहर के उन इलाकों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां पूर्व में बड़े पैमाने पर जुआ खेलने और खिलाने की शिकायतें मिलती रही हैं।
एसएसपी राकेश रंजन ने सभी थाना प्रभारियों से ऐसे इलाकों की सूची तैयार करने और पूर्व में हुई छापामारी का ब्योरा जुटाने का निर्देश दिया है। पुलिस की योजना है कि सभी थानों में जुआ के खिलाफ कार्रवाई के लिए विशेष टीम गठित की जाए।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
