राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड में देश में उपलब्ध कुल खनिजों के लिहाज से 40 प्रतिशत खनिज संपदा उपलब्ध है और इसके बूते कई नए उद्योगों की संभावनाएं भी दिख रही हैं। पुराने उद्योगों के साथ-साथ नई संभावनाओं के प्रति भी निवेशकों का आकर्षण बढ़ रहा है। राज्य सरकार भ्ज्ञी इस समृद्ध खनिज भंडार का लाभ उठाते हुए भविष्य की संभावनाओं को तराशने में जुट गई है।