National
सावधान! थाली का पनीर कहीं 'साबुन' तो नहीं? मुरादाबाद में डिटर्जेंट से बन रहा था नकली पनीर, 2 पर एफआईआर
जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सावधान! आपकी थाली में आया पनीर डिटर्जेंट से बना तो नहीं है? भगतपुर में एक डेयरी में डिटर्जेंट से पनीर तैयार किया जा रहा था। मझरा बेरखेड़ा चक गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहम्मद रिजव
लेखक Digital Desk60K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद। सावधान! आपकी थाली में आया पनीर डिटर्जेंट से बना तो नहीं है? भगतपुर में एक डेयरी में डिटर्जेंट से पनीर तैयार किया जा रहा था। मझरा बेरखेड़ा चक गांव में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मोहम्मद रिजवान दूध डेयरी एवं पनीर प्रतिष्ठान पर छापा मारा। तब कहानी सामने आई।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रजन सिंह ने पुलिस टीम के साथ की गई कार्रवाई में डेयरी परिसर से पनीर निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण, रसायन और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की। पुलिस ने डेयरी संचालक मोहम्मद रिजवान निवासी बरखेड़ा चक और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
