संवाद सूत्र, फतेहपुर (गया)। गया के एक छोटे से गांव में कभी ऐसी बेटी भी थी, जिसके लिए कॉपी-किताब जुटाना तक आसान नहीं था। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी, पिता मजदूरी कर परिवार का पेट पालते थे और संसाधनों की कमी हर कदम पर चुनौती बनकर खड़ी थी।
लेकिन बेटी ने हालात के आगे हार नहीं मानी। आज वही फुलमन्ती कुमारी पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी निभा रही हैं।