जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की समस्याएं बढ़ रही हैं। विश्वविद्यालयों की वित्तीय स्वायत्तता खत्म करने, शिक्षकों की पदोन्नति में देरी और वेतन संबंधी समस्याओं को लेकर शिक्षक लंबे समय से आंदोलनरत हैं। इसी कड़ी में वीरवार 5 नवंबर को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में प्रदेशभर के विश्वविद्यालयों के शिक्षक और गैर-शिक्षक कर्मचारी एक आम सभा में जुटे। सभा में सरकार के फैसलों पर रोष जताते हुए आगामी आंदोलन की रणनीति तैयार की गई। शिक्षक इसके विरोध में 60 दिन से धरने पर हैं।