जागरण संवाददाता, कन्नौज। इस बार दीपावली पर तीन दिन तक पटाखों की बिक्री होगी। इसके लिए अस्थायी लाइसेंस जारी होने लगे हैं। जिलेभर में 11 स्थानों पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाए जाएंगे। प्रशासन ने इस बार शाम आठ बजे से रात 10 बजे तक ही आतिशबाजी की छूट दी है।
जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने छह से आठ नवंबर तक अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है। जिला मुख्यालय पर बोर्डिंग मैदान, जलालाबाद में तिवारी इंटर कॉलेज मैदान, छिबरामऊ में करैया तालाब, गुरसहायगंज में मझपुर्वा को जाने वाले मार्ग पर, तालग्राम में रामलीला मैदान, सौरिख रामलीला मैदान और विशुनगढ़ में भी रामलीला मैदान में पटाखा बाजार लगेगा।