जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। सेक्टर-53 के ओरसम होटल के जकूजी में मिले 35 वर्षीय इंजीनियर प्रांजल पाठक के शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। पुलिस को अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
सेक्टर-53 थाना पुलिस के अनुसार, मंगलवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस को होटल के कमरे से बिना नाम की दवाओं की एक पुड़िया मिली है। पुलिस को शक है कि युवक ने इन दवाओं का सेवन किया था। इसके बाद जकूजी में हार्ट अटैक आने से उसकी मौत हो गई।