संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। देशभर में दीपावली की खुशियां एक ही दिन मनाई जाती हैं, लेकिन बेनीपुर का नवादा गांव ऐसा है, जहां दीपावली की रौनक एक दिन पहले ही बिखरने लगती है।
करीब सवा सौ वर्षों से चली आ रही इस अनूठी परंपरा में समय के साथ पीढ़ियां बदल गईं, रहन-सहन बदला और गांव का स्वरूप भी आधुनिक हुआ, लेकिन दीपोत्सव एक दिन पहले मनाने की परंपरा आज भी कायम है।