संवाद सूत्र, बाराहाट (बांका)। Banka Roopa Kumari Softball: बेटियों को अगर अवसर और परिवार का संबल मिले, तो वे अभावों की बेड़ियों को तोड़कर अंतरराष्ट्रीय पटल पर देश का परचम लहरा सकती हैं। इसकी मिसाल बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत भेड़ामोड़ गांव की होनहार बेटी रूपा कुमारी ने पेश की है।