National
कोकर और बूटी मोड़ की मिठाई दुकानों में जांच, दो पर 20 हजार जुर्माना; एक्सपायरी दूध-खोवा व मिलावटी पनीर बरामद
जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कोकर और बूटी मोड़ स्थित मिठाई दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत
लेखक Anuj Tiwari146K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। दीपावली और छठ महापर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने बुधवार को कोकर और बूटी मोड़ स्थित मिठाई दुकानों और डेयरी प्रतिष्ठानों में विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन की जांच की गई।
टीम ने विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किए, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच के दौरान नियमों के उल्लंघन और परिसर में गंदगी पाए जाने पर दो प्रतिष्ठानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। अभियान खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी डा. पवन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया।


-1795403058255.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
